Video: कैलाश का बड़बोलापन, कहा- 'रावण की नीयत खराब हुई तो उसने भगवा ही पहना था'

11/20/2018 12:14:36 PM

खंडवा: मध्य प्रदेश के चुनावी समर में भाजपा और कांग्रेस के बीच टीका-टिप्पणी का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। लेकिन कभी-कभी जोश में इंसान अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेता है। ऐसा ही ताजा मामला बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विवादित वीडियो का है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना रावण से की है। लेकिन 'भगवा' शब्द का प्रयोग करके वह कटघरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं।


 

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने खंडवा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल को रावण से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि रावण ने भगवा पहनकर सीता का हरण किया था और अब राहुल भी रावण बनकर लोकतंत्र का हरण कर रहा है। शायद उन्होंने सोचा नहीं होगा कि राम के नाम पर जिस भगवे का जाप BJP करती रहती है, उसी को उन्होंने कटघरे में खड़ा कर दिया।  BJP पर ही संगीन आरोप लगा दिए और इसे रावणी प्रवृत्ति बता डाला।


वहीं, कैलाश ने BJP के घोषणा पत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने अब तक जो भी घोषणाए की हैंं, वो पूरी की हैं। लेकिन कांग्रेस ने कभी भी अपनी कही हुई बात को पूरा नहीं किया।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR