Punjab Kesari MP ads

जिस कांग्रेस नेता को पहचानने से भी BJP मंत्री ने किया था इंकार,वो भगवा पार्टी में प्रवक्ता बनकर आ गए,मंत्री का बयान जबरदस्त वायरल

Thursday, Jul 09, 2026-08:12 PM (IST)

(डेस्क): दतिया उपचुनाव और कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिशों के बीच प्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर नेता और प्रदेश महासचिव रहे राकेश सिंह यादव ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राकेश यादव ने  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर भगवा पार्टी की सदस्यता ली और हेमंत खंडेलवाल ने राकेश सिंह को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी एक बयान वायरल हो रहा है जो कैलाश ने राकेश यादव को लेकर दिया था। यही बयान बन राजनीतिक फिजाओं में गूंज रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय का हैरान करने वाला बयान हुआ था वायरल

मध्य प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ये बयान अब फिर से सियासी गलियारों में वायरल हो रहा है।  दरअसल जब मीडिया ने राकेश सिंह यादव को लेकर कैलाश से प्रश्न पूछा था तो उन्होंने कहा था, ‘कौन हैं राकेश सिंह यादव? मैं नहीं जानता। लेकिन अब राकेश यादव ने न केवल भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है बल्कि उनको प्रवक्ता जैसे अहम पद भी दिया गया है। इसी के चलते अब कैलाश विजयवर्गीय का ये बयान फिर सुर्खियों में आ गया है। जिस राकेश यादव को कैलाश विजयवर्गीय ने जानने से इंकार कर दिया था अब वो उनकी ही पार्टी में प्रवक्ता के पद पर आ गए हैं। लिहाजा देखना होगा कैलाश के उस बयान के बाद अब दोनों के रिश्ते कैसे चलते हैं और कैसे सांमजस्य बिठाते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News