कलयुगी पति ने बेहरहमी से की पत्नी की हत्या

11/1/2018 6:39:44 PM

ग्वालियर: पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही पाक और पवित्र समझा जाता है। लेकिन आज के समाज ने इसे मजाक बना कर रख दिया है। जिले के अजयपुर पहाडिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार अजयपुर पहाड़ी स्थित चांदमारी में गुरुवार सुबह पति पत्नी में झगड़ा हो गया। दोनों में 5 सालों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। बाद में दोनों मेंआपसी राजीनामा भी हुआ और पिछले 15 दिनों से दोनों साथ रह रहे थे। इसी दौरान पति-पत्नी में फिर से विवाद हो गया और पति ने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बारदात के बाद पति घटनास्थल से फरार हो गया। 

35 वर्षीय पूनम (35) पत्नी किशललाल का शव गुरुवार की सुबह उसके कमरे में पड़ा मिला था। शव मिलने का पता चलते ही गिरवाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि किशललाल ने साड़ी से गला घोंट कर पत्नी की हत्या की थी।
 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR