रैगांव उपचुनाव : कल्पना वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को 12 हजार 96 हजार वोटों से हराया

11/2/2021 4:29:47 PM

सतना(फिरोज बागी): मध्यप्रदेश की रैगांव विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर कल्पना वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को 12 हजार 96 वोटों से हराया। रैगांव में 16 उम्मीदवार मैदान में थे। इस सीट पर कांग्रेस ने शुरु से ही बढ़त बना रखी थी। उपचुनाव में पहला रिजल्ट जोबट विधानसभा से आया था इसके बाद रैगांव में कांग्रेस की जीत हुई। वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा से भाजपा की जीत हुई है।

इससे पहले कांग्रेस की बढ़त पर बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी का चेहरा उतर गया और उन्होंने परिणाम घोषित होने से पहले हार मान ली। इधर कांग्रेस के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है तो उधर भाजपा की प्रतिमा बागरी हाथ जोड़ते हुए मतगणना स्थल छोड़ दिया है। आपको बता दें कि यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा भाजपा की प्रतिमा बागरी से 2294 वोटों से आगे हैं। रैगांव सीट पर कांग्रेस 31 सालों से जीत नहीं सकी है। यह सीट पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने बागरी परिवार से किसी को टिकट न देकर प्रतिमा बागरी को नए चेहरे के रूप में उतारा था।

  •  9वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 22132 और कांग्रेस प्रत्याशी 27426 को  बढ़त कांग्रेस 2294 वोट
  • सातवें राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। 
  • सतना रैगांव में 6वें चक्र में कांग्रेस की बढ़त, कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा बढ़त की ओर, 692 वोट से कांग्रेस आगे
  • पहले राउंड की मतगणना में BJP 836 वोट से आगे चल रही है।

meena

This news is Content Writer meena