कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार, अपनी ही बेटी के साथ 6 साल से करता आया रेप

8/7/2019 4:57:45 PM

भोपाल: राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां जेल में पदस्थ एक प्रहरी ने अपनी ही बेटी के साथ 6 साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम देता था। उसके साथ में जमकर मारपीट करता था। उसकी मां के साथ भी जुल्म और ज्यादतियां करता था। बीती रात पीड़िता ने मां के साथ थाना जहांगीराबाद में आरोपी पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीडि़ता को शैल्टर होम में ठहरा दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता स्कूली छात्रा है। उनकी मां गृहणी है, जबकि पिता जेल प्रहरी हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि 1 जून 2013 को पहली बार रात के समय में उसके पिता ने पहली बार हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद से ही लगातार आरोपी पीड़िता के साथ लगातार ज्यादाती करते आ रहा था। कल लड़की ने मां को अपने साथ हो रहे दुराचार की कहानी बताई। जिसके बाद मां बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

meena

This news is Edited By meena