कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रत्याशियों को दी जीत की, जनता का जताया आभार

12/12/2018 12:56:36 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस के हाथ में इस बार सरकार की चाबी हाथ लगती दिख रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। अभी तक के नतीजों के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है कांग्रेस को अब तक 107 सीटों पर जीत मिल चुकी है। कांग्रेस को मिल रही बढ़त से खुश कमलनाथ ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। कांग्रेस कार्यालय में दोपहर बाद से ही कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। 

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, प्रदेश की जनता का आभार..कांग्रेस के प्रति ऐतिहासिक जनसमर्थन , स्नेह व प्यार के लिये, लाखों कांग्रेसजन के अथक परिश्रम के लिये आभार, कांग्रेस के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई, जनता की उम्मीद व आशा पर सदैव खरे उतरेंगे।

 

बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश की सत्ता से 15 वर्षों से दूर है लेकिन इस बार चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में जाते हुए लग रहे हैं। इसे लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं भारी उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल में कार्यकर्ता दोपहर से ही जश्न मनाने लगे। इस बीच वहां जय श्री राम के नारे भी लगाए गए थे।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar