अपने गृह जनपद को नहीं बचा पाए कमलनाथ, 18 साल बाद भाजपा ने किया कब्जा

7/29/2022 6:04:55 PM

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): पूर्व सीएम कमलनाथ अपने गृह छिंदवाडा की जनपद पंचायत मोहखेड़ में कांग्रेस को हारने से बचा नहीं पाए। जनपद क्षेत्र मोहखेड़ में भाजपा ने अपना कब्जा किया है। यहां भाजपा से जनपद अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे चुने गए है।

PunjabKesari
 

गौरतलब है कि जिले में 11 जनपद पंचायत हैं और इनमें से कांग्रेस ने छिंदवाडा, हर्रई, परासिया, तामिया और पांढुर्णा सहित 5 जनपद पंचायत में कांग्रेस ने कब्जा किया है, तो वही भाजपा ने सौसर, मोहखेड़, जुन्नारदेव और चौरई में 4 जनपद पंचायत में जीत दर्ज की है। वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी नगर निकाय चुनाव में अच्छा खासा प्रदर्शन किया है। गोंगपा ने बिछुआ और अमरवाड़ा 2 जनपद पंचायत में अपना कब्जा जमाया है।

PunjabKesari
 

बता दें कि पीसीसी चीफ कमलनाथ का गृह ग्राम शिकारपुर जनपद पंचायत मोहखेड़ में आता है और यहां से 18 साल बाद भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराया है। नवागत अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे ने अपनी जीत का श्रेय पूरी पार्टी और कार्यकर्ता को दिया है। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर आगे चर्चा की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News