VYAPM को बंद करने की तैयारी में कमलनाथ सरकार, अब बनेगा ''राज्य कर्मचारी आयोग''

1/14/2019 1:32:20 PM

भोपाल: कमलानाथ सरकार बहुचर्चित घोटाला करने वाले व्यापम को बंद करने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने अपने मैनीफेस्टो में व्यापम को बंद करने का वादा किया गया था। जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है। व्यापम की जगह अब 'राज्य कर्मचारी आयोग' का गठन किया जाएगा।   



प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग में वचन-पत्र से जुड़े मुद्दों के बारे में चर्चा की गई। जिसके बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाना संभव है। आपको बता दें कि व्यापम का गठन तकनीकी शिक्षा विभाग ने किया था और यही अब व्यापम को बंद करने का फैसला लेगा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पहले ही व्यापम का नाम बदलकर पीईबी (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) रख दिया है।  

Vikas kumar

This news is Vikas kumar