डॉक्टरों को साधने की तैयारी में कमलनाथ सरकार, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की तैयारी

2/18/2019 12:58:13 PM

भोपाल:  कमलनाथ सरकार अब बीजेपी नक्शे कदम पर चल रही है। बीते साल विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने कर्मचारियों के वोट बैंक को लुभाने के लिए रिटायरमेंट की उम्र दो साल बढ़ा दी थी। अब वही लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ सरकार डॉक्टरों की उम्र बढ़ाने की तैयारी कर रही है। 

 

दरअसल, वर्तमान में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में करीब साढ़े तीन हजार डॉक्टरों की कमी है। हालांकि पीएससी से जरूरत के अनुसार डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इनमें रिटारमेंट की उम्र एक-एक साल बढ़ाकर 68 साल तक करने पर भी विचार चल रहा है।

 

हर साल 150 से 200 डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं। उम्र बढ़ने पर इनकी सेवाएं मिल सकेंगी और कमी को पूरा किया जा सकेगा। वैसे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने भी मेडिकल कॉलेजों में रिटायरमेंट उम्र 70 साल तक करने की छूट राज्य सरकारों को दी है।

 

सरकार को होगा फायदा
अगर सरकार इनकी उम्र बढ़ाती है तो आने इससे सीधा फायदा डॉक्टरों और सरकार को लोकसभा चुनाव में होगा। इसके पीछे सरकार का मकसद डॉक्टरों को खुश करने के साथ-साथ किसानों पर हो रहे खर्च को भी पूरा करना चाहती है । इससे सरकार एक साल में  लाखों रुपए और रिटायरमेंट पर डॉक्टरों पर होने वाला खर्च सरकार बचाएगी। 

 

suman

This news is suman