कमलनाथ सरकार का संकट बढ़ा, बसपा, सपा विधायक हो सकते हैं BJP में शामिल

3/14/2020 5:08:20 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच सूत्रों में कहा कि समाजवादी पार्टी और सपा का एक-एक विधायक गुवाहाटी पहुंच गए हैं। सूत्रों ने कहा कि ये दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 2018 में इन दोनों ने कमलनाथ सरकार में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा उन 6 मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद हुए इस घटनाक्रम के बाद यह खुलासा हुआ है। ये मंत्री सिंधिया गुट के हैं जो बैंगलुरु रिसार्ट में ठहरे हुए हैं। सीएम कमलनाथ शुक्रवार को राज्य पाल लालजी टंडन से मिले और राज्य की राजनीतिक हालातों से अवगत कराया। उन्होंने राज्यसभा को बेंगलुरु गए छह मंत्रियों को बर्खास्त करने की राज्यपाल का सिफारिश की थी। 



राज्य सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया के अलावा विधायक हरदीप सिंह डंग, जसपाल सिंह जज्जी, कमलेश जाटव, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिरराज दंडौतिया, रक्षा संतराम सिरौनिया, राजवर्धन सिंह, ओपीएस भदौरिया, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, जसवंत जाटव के इस्तीफे दिए हैं।

meena

This news is Edited By meena