आग प्रभावित किसानों को राहत राशि देगी कमलनाथ सरकार, 94 लाख रुपए मंजूर

4/8/2019 4:12:16 PM

होशंगाबाद: जिले में शुक्रवार रात आग से तबाह हुई गेहूं की फसल के लिए सीएम कमलमाथ ने 384 किसानों को 94 लाख रुपए की राहत राशि मंजूर की है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ के जिले में आने के पहले ही प्रशासन ने मंजूरी देकर गांव वालों को सूची भी सौंप दी थी।




27 से 31 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर तक सहायता राशि मंजूर
जिले में प्रति किसान औसतन 27 से 31 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर तक सहायता राशि मंजूर हुई है। यह राशि किसान को जमीन और नुकसान के हिसाब से मिलेगी। 
 


 

यहां हुआ सबसे ज्यादा नुकसान 
प्रशासनिक आंकड़ाें के मुताबिक आग से सबसे ज्यादा नुकसान पांजराकलां में हुआ। यहां 96 किसानाें की खड़ी फसल राख हो गई। इन 96 किसानाें काे 25 लाख 20 हजार 390 रुपए राहत राशि मिलेगी। एक-दो गांव ऐसे भी हैं जहां केवल नरवाई जली थी, वहां सहायता राशि मंजूर नहीं की गई  है। 

suman

This news is suman