मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे कमलनाथ, EVM सुरक्षा को लेकर करेंगे चर्चा

12/4/2018 1:00:36 PM

भोपाल: स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग के आश्वासन के बाद भी कांग्रेस संतुष्ट नजर नहीं आ रही है। इवीएम की सुरक्षा को लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधी मंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से दोपहर एक बजे चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार कमलनाथ मध्यप्रदेश में मतदान के बाद ईवीएम को लेकर हुई लापरवाही के विषय में आयुक्त से चर्चा करेंगे और इससे जुड़े साक्ष्य भी प्रस्तुत करेंगे।

कमलनाथ के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी नज़र रखने को कहा था। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में भोपाल के स्ट्रांग रूम पर पहरा दे रहे हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि, जिन ईवीएम मशीन से मतदान हुआ है वे तीन स्तर तक सुरक्षा से लैस हैं। इसमें किसी तरह की कोई भी छेड़छाड़ होने की संभावना नहीं है। 

बता दें कि खुरई विधानसभा में मतदान के 48 घंटे के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद से कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर लगातार टेंट लगाकर पहरा दे रहे हैं। प्रदेश में कई विधानसभा में ईवीएम लेट पहुंचने की खबर और स्ट्रांग रूम की एलईडी बंद होने को लेकर कांग्रेस हाईकमान लगातार चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करता रहा है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस ने मतगणना से पहले ही अपनी हार मान ली है। इसलिए कांग्रेसी होहल्ला कर रहे हैं।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar