इंदौर के खालसा कॉलेज के कीर्तन दरबार में कमलनाथ का विरोध, कीर्तनकार ने दिलाई 1984 के दंगों की याद…MP से लेकर पंजाब तक बवाल

11/9/2022 12:26:18 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मंगलवार को इंदौर के खालसा कॉलेज में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पहुंचने का कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने विरोध किया। पंजाब से आए कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने भरी संगत में समाज के सचिव राजा गांधी को फटकार लगा थी। उन्होंने हजारों लोगों की उपस्थिति में कहा कि शर्म करो गांधी, जिसने सिखों के घर बर्बाद कर दिए, जो 1984 का दोषी हो तुम उसके गुणगान कर रहे हो। इस दौरान सभा में हंगामा हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कीर्तनकार की बयानबाजी के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है।
 

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खालसा कॉलेज में प्रकाश पर्व पर आयोजित कीर्तन दरबार में मत्था टेकने पहुंचे थे। इस पर पदाधिकारियों ने उन्हें सरोपा देकर सम्मनित किया। कमलनाथ यहां कुछ देर रुके और फिर चले गए लेकिन उनके जाते ही वहां बवाल मच गया।



पंजाब से आए कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि 1984 में जिस बंदे के कहने पर हजारों सिखों का कत्ल होता है, दुकानें जला दी जाती हैं, हमारी माता-बहनों की इज्जत पर हाथ डाला जाता है, उस बंदे का सम्मान हम कर रहे हैं। मनप्रीत सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मैं वाहे गुरु गोविंद सिंह की सौगन्ध खाकर कहा कि अब कभी इंदौर नहीं आऊंगा। इस बीच राजा गांधी ने भी इन बातों का विरोध किया और उंची आवाज में कहा कि मैं गलत हूं तो मैं भुगत लूंगा और आप गलत हो तो आप भुगतोगे।

meena

This news is Content Writer meena