MP के नए सीएम हैं धनकुबेर , कैबिनेट मंत्री रहते हुए खरीदी थी नैनो कार

12/17/2018 2:11:38 PM

भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने वाले कमलनाथ देश के चुनिंदा अमीर नेताओं में से एक हैं। एक समय था जब शहरी विकास मंत्री के पद पर रहते हुए कमल नाथ ने दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो खरीदी थी।



हालांकि, कमलनाथ के 2014 के एफिडेविट में उनके पास हिंदुस्तान एम्बेसडर और सफारी स्टॉर्म होने की भी पुष्टि होती है। उनकी कुल संपत्ति 187 करोड़ रुपए थी, जिसमें 7.09 करोड़ की चल और 181 करोड़ की अचल संपत्ति थी। जबकि संपति के आकड़े में पिछले चार सालों में बेहताशा वृद्धि हुई है। उनके गैरैज में टोयोटो की कारें हैं। वर्तमान में उनके पास 23 कंपनियां व करीब 200 करोड़ की संपत्ति है। वह देश के पांच सबसे अमीर सांसदों में अब भी जगह रखते हैं। हालांकि ज्यादातर कंपनियों का कामकाज उनके दोनों बेटे बकुलनाथ और नकुलनाथ करते हैं। 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR