Video: कर्जमाफी के बाद कमलनाथ का पुलिस कर्मियों को तोहफा, पढ़िए पूरी खबर

1/4/2019 12:24:26 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ अपने दिए हुए वचनों पर अमल करने में लग गए है। जहां कर्ज माफी का वचन को अपने चार्ज लेने के एक घंटे बाद ही पूरा कर दिया। वहीं अब मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन का वीकली आफ़ देने का वचन भी उन्होंने पूरा कर दिया है।

सीएम कमलनाथ के इस फैसले से पुलिस कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिन कर्मचारियों को वीकली ऑफ मिला है। उनके परिवार में खुशी की लहर है। इनमें से कई ऐसे परिवार भी हैं जिन्होंने 20 साल से आज तक वीकली ऑफ नहीं देखा।

कमलनाथ ने ट्वीट कर सभी कर्मचारियों को बधाई दी
पुलिस कर्मियों को एक दिन के अवकाश का जो वचन हमने दिया था, उसे प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कामना करता हूं कि वे अपने परिवार को पूरा समय दें।‬

आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि मेरे साथ आपके जीवन में आने वाला हर पल पहले से बेहतरीन होगा।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR