योगी सरकार पर भड़के कमलनाथ के मंत्री, बोले- BJP गौ हत्या और गौ माता के नाम पर कर रही है राजनीति

2/25/2020 5:04:22 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मध्य प्रदेश की जनता पर लगाए आरोपों को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने यूपी सरकार और बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के मंत्री नौटंकी कर रहे हैं। किसानों के लिए जो परेशानी आज हो रही है वह बीजेपी की देन है पाप का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही किया गया है। बीजेपी ने गौ हत्या और गौ माता के नाम पर राजनीति प्रारंभ की है।



गौरतलब है कि यू पी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश और राजस्थान से उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में जानकारी चाही। इसके जवाब में प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है।
 

meena

This news is Edited By meena