कमलनाथ का शिवराज से सवाल नं 31: मामा- देश की सांस्कृतिक राजधानी को क्यों बना दिया अपराधियों का गढ़ ?
Tuesday, Nov 20, 2018-05:03 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ शिवराज सरकार को घेरने के लिए के लिए 19 अक्टूबर से 40 दिन 40 सवाल का सिलसिला शुरू किया है। जिसको लेकर कमलनाथ ने शिवराज से प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध को लेकर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि, 'देश की सांस्कृतिक राजधानी मध्यप्रदेश को मामा क्यों बना दिया अपराधियों का गढ़..?' भारतीय जनता पार्टी ने देश की समाजित और सांसकृतिक राजधानी मध्यप्रदेश को अपराधियों के गढ़ में तब्दील कर दिया। शिवराज सिंह चौहान ने मुखौटा तो मामा सरकार का लगा रखा है। मगर यहां शासन भ्रष्टाचारियों, महामारियों, अपराधियों जमाखोरों और कमीशनखोरों का है। एसा कोई अपराध नहीं बचा है जो शिवराज के शासनकाल में न हुआ हो। व्यापम में एक करोड़ युवाओं के भविष्य को बेंच दिया गया। 50 लोगों को मौत को घाट उतार दिया गया। हजारों करोड़ का ई-टेंडर घोटाला हुआ करोड़ों का अवैध रेत खनन मामा के आशीर्वाद से चल रहा है। अब को हालात ये हो गए हैं कि, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के वीडियो सामने आने लगे हैं। जिसमें वे कह रहे हैं कि 100 करोड़ रुपए मोदी को दूंगा और क़षि मंत्री बन जाउंगा।
-40 दिन 40 सवाल-
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 19, 2018
"मोदी सरकार के मुँह से जानिए,
मामा सरकार की बदहाली का हाल।"
"हार की कगार पर मामा सरकार"
2/2 pic.twitter.com/eTcyZvJywE
महिलाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में अपराध की यह स्थिती बन गई है। शाम के 6 बजे के बाद लड़कियों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। मासूमों को अगवा कर बलात्कार किया जा रहा है उन्हें पत्थरों से कुचला जा रहा है। सरेराह हत्या का दौर जारी है। बता दें कि, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ शिवराज सरकार को घेरने के लिए के लिए 19 अक्टूबर से 40 दिन 40 सवाल का सिलसिला शुरू किया है। जिसके चलते वे प्रतिदिन शिवराज से एक नया सवाल पुछते हैं।