कमलनाथ बोले- अब मैं 2018 का नहीं,  2030 का मॉडल हूं, अधिकारियों को दी चेतावनी- कल के बाद परसों भी आता है

6/9/2023 1:50:23 PM

खंडवा (निशात सिद्दीकी) : मध्यप्रदेश के खंडवा में हरसूद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने शिवराज सिंह को झूठ की मशीन बताते हुए कहा कि शिवराज सिंह जिनकी झूठ की मशीन चलती है, और अब तो ये डबल स्पीड से चल रही है। क्योंकि उनके आखिरी पांच महीने बचे हैं। ये सोच रहे है कि जो घोषणा कर रहे हैं, इससे इनके पाप धुल जाएंगे, लेकिन इनके पाप का घड़ा तो भर चुका है। इतना ही नहीं उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने नेता और सब अधिकारी सुन ले कल के बाद परसों भी आता है। किसने जुर्म किया है, किसे ठिकाने लगाना है वह समझ ले। अब कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं है, कमलनाथ 2030 का मॉडल है।

खंडवा के हरसूद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज मध्य प्रदेश लूट का प्रदेश बन गया है। अवैध उत्खनन का प्रदेश बन गया है। अपराध में नंबर वन प्रदेश बन गया है। यह हालत इन्होंने मध्य प्रदेश की कर दी है। शिवराज सिंह जिनकी झूठ की मशीन चलती है, और अब तो ये डबल स्पीड से चल रही है। क्योंकि उनके आखिरी पांच महीने बचे हैं। ये सोच रहे है कि जो घोषणा कर रहे हैं, इससे इनके पाप धुल जाएंगे, लेकिन इनके पाप का घड़ा तो भर चुका है। एमपी आज घोटालों का प्रदेश बना है। अपराध का प्रदेश बना है। यह हाल इन्होंने प्रदेश का कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हरसूद के लोगों के साथ इंसाफ नहीं हुआ है। पूर्व में हरसूद विकास और व्यापार का केंद्र था, लेकिन आज हरसूद क्या है, कुपोषण की राजधानी बन गई है। यहां भ्रष्टाचार की राजनीति हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में मंच से संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने नेता और सब अधिकारी सुन ले कल के बाद परसों भी आता है। किसने जुर्म किया है, किसे ठिकाने लगाना है वह समझ ले। अब कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं है, कमलनाथ 2030 का मॉडल है। कमलनाथ ने कहा कि हमने 15 महीने की सरकार दी जिसमें ढाई महीने लोकसभा की आचार संहिता में चला गया। 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन सौदा कर लिया और सरकार बना ली। मैं भी मुख्यमंत्री था मैं भी सौधा कर सकता था। विधायकों ने मुझ से बात की थी लेकिन मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करना चाहता था। आज हमारे लोगों को डराया जा रहा है धमकाया जा रहा है। पांच महीने और है, याद रखें कल के बाद परसो भी आता है।

meena

This news is Content Writer meena