कमलनाथ बोले- BJP के DNA में है खोट

6/16/2018 2:09:14 PM

भोपाल: मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भोपाल के एक कार्यक्रम में BJP सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP के DNA में खोट है और ये बात हमें जनता तक पहुंचानी है। BJP पूछती है कि कांग्रेस के DNA का क्या है? कांग्रेस की नीति है, संविधान है, नियत है।

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग और कमजोर वर्ग के लोगों ने काफी परेशानियां उठाई हैं। कांग्रेस पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों का संरक्षण करेगी। एक महीने में उनसे कई समाज के लोग मिले और सभी ने अपनी परेशानियां रखीं। BJP सरकार में सभी समाज के लोग परेशान हैं और कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी के अधिकारों की रक्षा करेगी।

 

suman

This news is suman