कार्यकर्ताओं से बोले कमलनाथ, जनता के बीच भाजपा के कुशासन की खोलें पोल

11/9/2018 2:13:25 PM

भोपाल: कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे जनता के बीच जाकर BJP के ‘कुशासन' की पोल खोलें। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के सभी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

 



कमलनाथ ने प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों से अपील है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन्हें समर्थन देकर भारी वोटों से जिताने में और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में जुट जाएं। जनता के बीच जाकर भाजपा के कुशासन की पोल खोलें। कांग्रेस ने प्रदेश की 229 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

suman

This news is suman