शिव 'राज' में हुए दूध के घोटालों की जांच करेगी कमलनाथ सरकार

7/25/2019 12:30:07 PM

भोपाल: कमलनाथ सरकार के मंत्री एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। इन मंत्रियों ने शिवराज सरकार के कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश में हुए दूध घोटाले का पर्दाफाश करने का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि "शिव" राज में दूध में पानी मिलाकर बेचा गया था। ये मंत्रीजी कुछ अफसरों के साथ मिलकर खुद इसकी जांच कर रहे हैं।



जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह इन दिनों एक जांच में व्यस्त हैं। उनका दावा है कि शिवराज सरकार के दौरान दूध घोटाला भी किया गया। दूध में पानी मिलाया गया।  लाखन सिंह ने इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वो अफसरों के साथ मिलकर काम में जुटे हैं। उनका दावा है कि घोटाले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। तह तक पहुंचने के बाद दोषियों के ख़िलाफ कार्रवाई की जाएगी।



लाखन सिंह यादव ने इस बात का भी खुलासा किया कि शिवराज सरकार के दौरान जिस ट्रक में दूध आता था, उसमें एक लेयर चादर की होती थी। उसमें पानी भरा होता था। वो पानी दूध में मिलाया जाता था।
लाखन सिंह यादव ने इस ओर भी इशारा किया है कि पूर्व पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य हों या फिर विभाग के अधिकारी, जो भी इस दूध घोटाले में शामिल होगा उसके ख़िलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार शिवराज सरकार के तमाम विभागों में जमकर भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ है।

 

meena

This news is Edited By meena