एक महीने की हुई कमलनाथ सरकार, किसान कर्जमाफी समेत लिए ये महत्वपूर्ण फैसले

1/17/2019 3:46:43 PM

भोपाल: 17 दिसंबर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज 17 जनवरी को कांग्रेस सरकार का एक महीना पूरा हो गया। अपने पहले ही महीने में कमलनाथ सरकार अपना सबसे बड़ा वादा निभाया। शपथ ग्रहण के बाद ही उन्होंने किसानों की कर्जमाफी वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद भी कई अहम फाइल पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं सरकार के एक महीने पूरा होने पर आज कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रालय में शाम को होने वाली इस बैठक में सीएम एक माह के कार्यों की समीक्षा करेंगे और मंत्रियों से कर्जमाफी की रिपोर्ट लेंगे।

बैठक के बाद सीएम कमलनाथ आठ दिन के लिए विदेश दौरे पर स्विट्ज़रलैंड के दावोस जाएंगे। इससे पहले सीएम कर्जमाफी सहित अन्य कामकाजों की समीक्षा करेंगे और कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा करेंगे। कैबिनेट बैठक में सीएम जय किसान कर्ज माफ़ी योजना के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश देंगे। मंगलवार को किसानों की कर्जमाफी के लिए सरकार ने 'जय किसान कर्ज माफी योजना' का शुभारम्भ किया है। गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ मंत्रियों से चर्चा कर इस योजना के अब तक के आए परिणामों की जानकारी लेंगे। 

एक महीने में लिए गए प्रमुख फैसले

  • 55 लाख किसानों के 50 हजार करोड़ के कर्ज माफ।
  • उद्योगनीति में मध्य प्रदेश के लोगों के लिए 70 प्रतिशत रोजगार देने का नियम अनिवार्य करने की घोषणा।
  • शिवराज सरकार की दीनदयाल वनांचल योजना को किया बंद
  • प्रदेश में पहली बार पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ मिलना शुरू।
  • आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगीयों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि।
  • मप्र में पहली बार मंत्रियों के बजाय कलेक्टरों द्वारा घोषणा किए जाने का आदेश
  • कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए ।
  • प्रदेश में 24 से 30 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाने का दिया आदेश
  • मंत्रालय में होने वाला वंदेमातरम गान पुलिसबैंड के साथ आयोजित करने का फैसला।
  • सडक़ में घूमने वाली गौ माता के लिए गौशाला निर्माण।
  • आध्यात्म विभाग बनाने के आदेश जारी।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar