कमलनाथ सरकार ने निभाया अपना एक और वचन, जनता को मिली ये सौगात

1/4/2019 5:54:18 PM

भोपाल: कमलनाथ सरकार सत्ता में आते ही एक के बाद एक वचन पूरे कर रही है। अब आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने वचन पत्र के मुताबिक सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति को पोषण आहार के लिए दी जाने वाली राशि में बढोत्तरी का ऐलान किया है। घोषणा के बाद इनको 1000 की जगह 1500 रुपये पोषण राशि दी जाएगी। खास बात ये है कि शुक्रवार को मंत्री ने अपना पदभार ग्रहण किया और जनता को दिया गया एक और वचन निभाया।


बीते साल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने ऐलान किया था कि विशेष पिछड़ी जनजातियों सहरिया, बैगा और भारिया के परिवारों को कुपोषण से मुक्ति के लिए एक हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि परिवार की महिला मुखिया के खाते में जमा की जाएगी। इससे इन जनजातियों के लगभग ढाई लाख परिवार लाभान्वित होंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले वचन पत्र में इनकी राशि बढ़ाने का वादा किया था। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस ने जनता से किया गया अपना यह वादा निभाया है। मंत्री के इस फैसले के बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग में खुशी की लहर है।

suman

This news is suman