कमलनाथ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 1000 से ज्यादा एल्डरमैन हटाए

12/22/2018 10:47:32 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश में सरकार बदलते ही अब पिछली सरकार में हुई नियुक्तियों को निरस्त किया जा रहा है। निगम मंडलों को भंग करने के बाद अब नगरीय प्रशासन विभाग पर सरकार ने कार्रवाई की है। सरकार ने प्रदेश की नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों के 1000 से ज्यादा एल्डरमैन को पद से हटा दिया है।


 

प्रदेश के 16 नगर निगम, 98 नगर पालिका, 264 नगर परिषद में शिवराज सरकार ने एल्डरमैनों की नियुक्ति की थी। वहीं, राज्य शासन ने छिंदवाड़ा, रीवा और ग्वालियर नगर निगम में पिछली सरकार के दौरान हुए कामों की जांच के भी निर्देश दिए हैं। 
 

बता दें, गुरुवार को ही प्रदेश सरकार ने निगम, मंडलों में मनोनीत किए गए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पदों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश दिए थे। सुत्रों के अनुसार सरकार इन मंडलों को खत्म भी कर सकती है। 

suman

This news is suman