OBC को सिर्फ 9 से 13% तक ही मिला है आरक्षण: कमलनाथ

5/28/2022 5:22:46 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) ने मध्य प्रदेश में चुनाव (local body election 2022) से पहले बीजेपी (bjp) पर बड़ा आरोप लगाया है। कमलनाथ (kamalnath) के मुताबिक पंचायत चुनावों में ओबीसी वर्ग (OBC Class) को पूरा आरक्षण नहीं मिलने की बात कही है। कमलनाथ ने बताया कि पूरे प्रदेश में ओबीसी को सिर्फ 9 से 13% तक ही आरक्षण मिला है। 

आरक्षण              प्रतिशत (%)
जिला पंचायत सदस्य              11.2%
जनपद पंचायत अध्यक्ष              9.5%
जनपद पंचायत सदस्य              11.5%
सरपंच              12.5%

कमलनाथ (kamalanth) ने मीडिया को बताया कि नए आरक्षण से ओबीसी की सीटें आधी हुई है। इस पर कमलनाथ ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण रद्द कराने की शिवराज सरकार (shviraj government) ने साजिश रची है। ग्राम पंचायत चुनाव बिना सेंबोलिक में कांग्रेस दखलअंदाजी नहीं करेगी। कमलनाथ ने संकेत दिए हैं कि नगरी निकाय चुनावों (local body election 2022) में हम अपने योग्य उम्मीदवारों जगह देगे।    
 

इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। हम शुरू दिन से कह रहे है कि भाजपा चाहती नहीं है कि ओबीसी वर्ग को उसका हक़ मिले, वो उनको मिले आरक्षण का हक़ छिनने के लिये तमाम साज़िशें व षड्यंत्र रच रही है। आज संपन्न नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण में भाजपा की यही ओबीसी वर्ग विरोधी सोच व नीति सामने आ गयी है।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh