कमलनाथ पर फूटा स्मृति इरानी का गुस्सा, ये है वजह

11/15/2018 6:00:32 PM

सीहोर: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने है। एक के बाद एक नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भाजपा की स्टार प्रचारक और केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी बड़ा हमला बोला है। स्मृति ने कहा कि कमलनाथ का महिलाओं के प्रति बयान मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रति कांग्रेस का दृष्टिकोण बताता है।

दरअसल, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीहोर पहुंची स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इरानी ने कहा कि कांग्रेसी हमेशा महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी करते है। कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी कांग्रेस के संस्कार और महिला सशक्तिकरण के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाती है। कांग्रेस के नेता दो समुदायों में जहर घोलते है। कांग्रेस नेता सिर्फ महिलाओं पर नही बल्कि हिन्दु मुस्लिम पर भी टिप्पणी करते है और उनमें फर्क बताने का काम कर रहे है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें साफ तौर पर देखा गया था कि किस तरफ कांग्रेस नेता हिन्दु-मुसलमान पर राजनीति करते नजर आ रहे थे।

 

कभी पूरा नही होगा राहुल का सपना 
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इरानी ने कहा कि राहुल गांधी जीत जा सपना लेकर मप्र आये है , वो सपना पूरा नही होगा। 2014 के बाद राहुल गांधी अमेठी में कोई भी चुनाव नही जीते है चाहे वो नगरीय निकाय या विधानसभा का चुनाव हो ।चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और जीत भाजपा की ही होगी।


 

बीते दिनों पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ से जब महिलाओं को कम टिकट देने पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट जीतने की क्षमता के आधार पर दिया है ना कि कोटा या सजावट के आधार पर। कमलनाथ के इस बयान को महिला संगठनों ने कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता का परिचायक बताया था।

suman

This news is suman