कान्हा नेशनल पार्क की शान बाघिन नीलम के चेहरे पर आई गंभीर चोट, फिर भी छोड़ा नहीं शिकार करना

6/8/2023 3:01:13 PM

मंडला (अरविंद सोनी): विश्वप्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। वही पर्यटकों को लगातार बाघों के दीदार हो रहे हैं। कान्हा की सबसे पसंदीदा बाघिन नैना लगातार पर्यटकों को अपने शावकों के साथ दिखाई दे रही है। वही एक दुखद खबर सामने आई कि बाघिन नीलम वर्चस्व की लड़ाई में घायल है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है लेकिन इसी बीच नीलम का एक वीडियो सामने आया है कि वह चोटिल जरूर है लेकिन शिकार करना नहीं भूली।

सुखद खबर यह है कि नीलम ने एक हिरण का शिकार किया और उसे अपने मुंह में दबाकर अपने खाने के स्थान में ले जा रही। यह खास नजारा पर्यटकों के लिए दिलचस्प था। उन्होंने अपने केमरे में कैद किया और अब यह वीडियो वायरल हो रहा।

meena

This news is Content Writer meena