करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रोड शो में नहीं हुए शामिल

11/2/2018 6:41:09 PM

उज्जैन: अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने शुक्रवार को उज्जैन में रोड शो किया। इसमें शामिल होने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर व कार्यकर्ता आए थे। लेकिन उन्होंने रोड शो में शामिल हुए बगैर महाकाल मंदिर के दर्शन करके ही वापस लौट गए।

प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला ने कहा कि करणी सेना एट्रोसिटी एक्ट और आर्थिक आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर रोड शो में शामिल होने के लिए आई थी।  लेकिन रोड शो का स्वरूप राजनीतिक लग रहा था। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष और हमारे समर्थकों ने भी भाग नहीं लिया।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar