MP में मनाया कारगिल विजय दिवस, वार मेमोरियल पर शहीदों को किया नमन

7/26/2019 11:29:47 AM

जबलपुर: पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी आज कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सदर वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारतीय सेना के अफसर और रिटायर्ड अधिकारी भी मौजूद रहे।



भारतीय सेना ने 26 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक कारगिल में ऑपरेशन विजय के नाम से युद्ध लड़ा। यह एक अनोखी लड़ाई थी जो दुश्मन के साथ तो थी ही साथ ही मौसम, जलवायु और विषम परिस्थितियों से भी जवानों को लड़ना पड़ा। यहां जवानों ने 14000 से लेकर 18000 फीट तक ऊंचाई पर जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाए। सैनिकों ने द्रास, बटालिक, कारगिल में लड़ाई लड़ी।



कारगिल युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाने वाले 13 जैक राइफल्स और 18 ग्रेनेडियर्स भी थे। ये दोनों ही रेजीमेंट जैक राइफल्स व द ग्रेनेडियर्स जबलपुर में ही है। दोनों ही रेजीमेंट ने कारगिल युद्ध की कई स्मृतियां सहेज कर रखीं हैं।

meena

This news is Edited By meena