कारगिल विजय दिवस: बर्फ नुमा बंकर में छिपे थे पाकिस्तानी, महार रेजिमेंट अपने साथ ले आई बंकर

7/26/2018 12:43:48 PM

सागर :  भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ कारगिल युद्ध 26 जुलाई, 1999 को विजय के साथ खत्म हुआ था। जिसके बाद से हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में विरोधी पाकिस्तान पूरी तैयारी के साथ युद्ध के मैदान में उतरा था। बर्फीले पहाड़ों पर लड़ने के लिए और विजय के उद्देश्य से पाकिस्तानी सेना बर्फ के जैसे दिखने वाला बंकर बना के अपने साथ लाया था। बंकर ऐसा कि जमीन के ऊपर वो जमा भी रहे और सेना उसे बर्फ का टीला समझकर ध्यान भी न दे। बर्फ जैसा दिखने वाला ये बंकर फाइबर से तैयार किया गया था। जिस पर बुलेट का कोई असर नहीं होना था। महार रेजीमेंट के जवानों ने ऐसे बंकरों की पहचान की और उन्हें तबाह कर दिया। साथ ही एक ऐसा ही बंकर याद के तौर पर अपने साथ ले आए। जिसे आज भी रेजिमेंट के संग्रहालय में रखा हुआ है।

कारगिल युद्ध में महार रेजिमेंट की 9वीं और 12वीं बटालियन ने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानियों का जमकर सामना किया था। पाकिस्तानी सेना को खदेड़ते हुए जब जवान ऊंची पहाड़ियों पर पहुंचे। तब उन्हें उस बंकर का अहसास हुआ था। बंकर को कुछ ऐसे तैयार किया गया था कि शून्य से कम के तापमान में भी उसमें आसानी से रहा जा सकता है। बंकर में जवानों को रुकने और हथियार का पर्याप्त स्थान था। यही वजह थी कि पहाड़ी से वे आसानी पूर्वक गोलीबारी कर रहे थे।

 

 

rehan

This news is rehan