थाने में घुसे करणी सेना और भीम आर्मी कार्यकर्ता,गोलीकांड आरोपी को बचाने को लेकर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज, अध्यक्ष सहित कई अरेस्ट

Tuesday, Feb 24, 2026-04:25 PM (IST)

(मुरैना) : मुरैना में बवाल का मामला सामने आय़ा है। जिले के पोरसा में करणी सेना ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर बवाल किया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम की एक घटना के बाद ये  सारा बवाल हुआ है। दरअसल लालपुरा में रहने वाले गोविंद भिंड से आ रहे था। लेकिन आरोप है कि  इसी दौरान पोरसा के बंटू तोमर, अंकुश सिंह ने गोविंद को घेर लिया और उसकी गाड़ी पर फायरिंग की।

फायरिंग होती देख जान बचाने के लिए गोविंद गाड़ी लेकर सीधे थाना परिसर में घुस गया। लेकिन  पीछे से बंटू तोमर के साथ करणी सेना अध्यक्ष भी पहुंच गए और गोविंद पर एफआईआर की मांग करने लगे। हालांकि, थाना प्रभारी ने उन्हें थाने से बाहर कर दिया और फायरिंग करने वालों के समर्थन का आरोप लगाया।

इसी घटना के चलते  करणी सेना और भीम आर्मी के नेता और कार्यकर्ता समर्थकों के साथ पोरसा थाना परिसर में घुस गए। यहां पर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब उन्होंने जमकर हंगामा किया, यही नहीं उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और थाने का घेराव किया।

इस तरह स्थिति बिगड़ती देख और थाने की व्यवस्थाओं को बाधित करने पर पुलिस ने अपना काम किया । जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी, लेकिन हंगामा बंद नहीं हुआ तब पुलिस को  लाठीचार्ज करना पड़ा और उन्हें थाने से  बाहर खदेड़ दिया। वहीं टीआई ने आरोपी बंटू तोमर को बदमाश बताया है।

इस बात से करणी सेना के अध्यक्ष आक्रोशित हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके थाना घेराव का ऐलान कर दिया। इसी सिलसिले में  मंगलवार सुबह पोरसा भीम आर्मी अध्यक्ष राहुल खन्ना भीड़ के साथ थाने का घेराव करने पहुंच गए। करणी सेना और समर्थक भी इस दौरान हंगामा करने लगे।

स्तिथि बिगड़ती देख पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसमे भीम आर्मी अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ता भाग गए और पुलिस ने करणी सेना अध्यक्ष कई लोगों को हवालात में बंद करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News