MP विधानसभा चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल का ये है नया प्लान

10/29/2018 6:29:36 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी (AAP) की योजना दिल्ली मॉडल की बदौलत बाजी मारने की है। पार्टी नेता-कार्यकर्ता मध्य प्रदेश की जनता के बीच दिल्ली में कराए गए विकास कार्यो को रखेंगे और वोट मांगेगे। इसके लिए आप की तरफ से पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों को दिल्ली में हुए कार्यों को बताएं। पार्टी की रणनीति है कि अधिक से अधिक डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए। AAP दिल्ली में सियासी संकटों के बीच अर्जित की गई अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी।

मध्य प्रदेश की जनता को बताया जाएगा कि किस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के बाद भी दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। बिजली में छूट दी है, पीने का पानी फ्री किया है। अस्पताल में इलाज व जांच की सुविधा फ्री की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाए गए हैं। संसाधन ही नहीं जुटाए गए हैं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तमाम प्रयास शुरू किए गए हैं। बच्चों को बेहतर माहौल देने के लिए हैप्पीनेस कक्षाएं शुरू की गई हैं।
 

suman

This news is suman