Punjab Kesari MP ads

MP में कांग्रेस विधायक दल बैठक का अहम फैसला, कोई भी विधायक नहीं करेगा क्रॉस वोटिंग

Tuesday, Jun 09, 2026-09:18 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में कांग्रेस विधायक दल एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीती पर मंधन किया गया। खास बात यह है कि बैठक में ये फैसला लिया गया है कि कोई भी विधायक क्रॉस वोटिंग नहीं करेगा।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में बैठक हुई। ये बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर आयोजित की गई । वहीं, कांग्रेस विधायक दल एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उनके लिए रात्रि भोज का इंतजाम किया गया। इस अवसर पर आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

PunjabKesari

वहीं, विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उमंग सिंघार ने विधायकों से कहा हमें पुरा विश्वास है संगठन और नेतृत्व की यही एकता आगामी राज्यसभा चुनाव में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News