खैरागढ़ उपचुनाव: सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें, लोगों में खासा उत्साह, देखिए तस्वीरें

4/12/2022 10:42:31 AM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): खैरागढ़ उप चुनाव में 25 दिन की कड़ी मेहनत के बाद प्रत्याशियों के भाग्य आज मतपेटियों में बंद होने जा रहा है। वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 7 बजे से ही अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे नजर आए। सभी प्रत्याशियों ने अपने- अपने मतदान केंद्रों में जाकर मतदान का प्रयोग किया।खैरागढ़ उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित 10 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहा है। लेकिन खैरागढ़ राज परिवार की यह सीट का फैसला तो 16 अप्रैल को ही आएगा।


दिव्यांगों में भी खासा उत्साह...


भाजपा प्रत्याशी ने की वोटिंग..

कांग्रेस प्रत्याशी अपने परिवार के साथ...

  • खैरागढ़ उप चुनाव में सुबह 9 बजे तक 17.16 प्रतिशत मतदान हुआ
  • मतदान करने लोगों में दिख रहा उत्साह
  • युवा और महिलाएं का प्रतिशत ज्यादा
  • कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ने परिवार समेत मतदान केंद्र पहुंचकर वोटिंग की

meena

This news is Content Writer meena