कार में ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे 3 लोग? खरगोन पुलिस ने खोला बड़ा राज
Thursday, Aug 27, 2026-07:36 PM (IST)
खरगोन (रामेश्वर बड़ोले): मध्य प्रदेश के खरगोन कोतवाली पुलिस ने पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल की गई करीब 7 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी खरगोन और एक इंदौर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एमडी ड्रग्स नीमच से लेकर आए थे और इसे बेचने के लिए महाराष्ट्र ले जा रहे थे।
एसपी रविंद्र वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई को सूचना मिली थी कि एक कार में मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जामली के पास कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी तनवीर के खिलाफ पहले से कुल 9 अपराध दर्ज हैं। वह गुंडा सूची में भी शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी चुकी है।

