खुशियां बदली मातम में, शादी से एक दिन पहले इंजीनियर ने लगाई फांसी

5/11/2019 1:10:56 PM

जबलपुर: शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हा बनने जा रहे युवक ने फांसी लगी ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पेशे से इंजीनियर युवक ने शादी से एक दिन पहले फांसी क्यों लगाई। यह एक पहेली बनी हुई है न ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है। घटना की सूचना मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।



जानकारी के अनुसार, फांसी लगाने वाले युवक का नाम नितिन नगाइच है। रविवार को इसकी बारात कटंगी जानी थी। इससे जुड़ी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दूल्हा बनने जा रहे युवक को हल्दी भी लग गई थी। वहीं शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। परिवार वालों के अनुसार नितिन भोपाल में इंजीनियर था और खुद शादी की तैयारियां कर रहा था। ऐसे में एक हंसते खेलते युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये सबकी समझ से परे है।



पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात नितिन देर रात घर की छत पर बने कमरे में सोने चला गया। जब घरवाले सुबह उन्हे उठाने गए तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। नितिन का शव कमरे में लगे पंखे पर चुनरी से लटक रहा था। घरवालों ने अफरा तफरी में दरवाजा तोड़ कर नितिन को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसलिए आत्महत्या की वजह समझ नहीं आ रही।



 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR