किडनैप हुई 5 साल की मासूम, पूरा शहर कर रहा सलामती की दुआ

11/2/2018 6:53:53 PM

होशंगाबाद:  जिले की  पिपरिया तहसील से 5 साल की मासूम बच्ची के लापता होने से सारे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों के साथ बेटी की सलामती की दुआ आज पूरा शहर कर रहा है। वहीं 24 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस अज्ञात साइकिल सवार को ढूढ़ने में नाकाम रहीं है।

जानकारी के अनुसार कस्तूरबा वार्ड की रहने वाली आशी जो महज 5 वर्ष की है अपने घर के बाहर खेल रहीं थी। घरवाले जब आशी को ढूढ़ने लगे तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी। आशी का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने मंगलवार थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आशी के अगवा होने की बात से आशी के परिजनों को परेशानी में डाल दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

वही जिला कप्तान एसपी अरविंद सक्सेना ने तुरन्त  पिपरिया जा कर खुद जांच की और जगह-जगह टीम के साथ तफ्तीश की और 4 टीम बना कर जांच रहा रहे है उन्होंने बताया कि आरोपी जो भी जल्द से जल्द पकड़ा जायगा लेकिन बच्ची को लापता हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस अज्ञात साइकिल सवार का अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है।

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR