पुलिस की शह पर भाजपा करवा रही कांग्रेस प्रत्याशियों का किडनैप, कांग्रेस विधायक के गंभीर आरोप

6/21/2022 1:25:03 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर के शहपुरा थाने में सोमवार की रात कई घंटों तक हंगामा चला। इस हंगामें में बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव भी अपने समर्थकों के साथ रहे जो कि थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस एमएलए संजय यादव का आरोप है कि उनके प्रत्याशियों को भारतीय जनता पार्टी के लोग अपहरण कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। कांग्रेस विधायक ने शहपुरा थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप भी  लगाए।

जानकारी के मुताबिक, शहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता बर्मन के पति अशोक बर्मन अचानक ही गायब हो गए, जिसकी सूचना लगते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव अपने समर्थकों के साथ शहपुरा थाने पहुंचे और थाना परिसर में ही धरना दे दिया। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने दवाब बनाने के लिए उनके प्रत्याशी के पति का अपहरण कर लिया है।

कांग्रेस विधायक संजय यादव ने शहपुरा में हुई घटना को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत भी करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि शहपुरा थाना प्रभारी को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की जान को खतरा भी बना हुआ है। कांग्रेस विधायक ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि उनके प्रत्याशियों को सुरक्षा प्रदान की जाए जो कि चुनाव आयोग का दायित्व भी बनता है।

meena

This news is Content Writer meena