हैप्पी बर्थडे : किशोर दा के दीवाने जल्द बनाएंगे उनका भव्य मंदिर

8/4/2018 1:01:59 PM

इंदौर : किशोर दा को लेकर अगर आपको दीवानगी कहीं देखनी है तो एक बार इंदौर ज़रूर आइए। यहां के रहवासी किशोर दा को अपना गुरु, आदर्श तो मानते ही हैं लेकिन साथ में उन्हें भगवान का दर्जा भी दिए हुए हैं। शायद यही वजह है कि उनके दिवाने उनके लिए अब भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं।


यहां के संगीतकारों का कहना है कि किशोर दा का मंदिर बनाना दुनियाभर के संगीतकारों और कलाकारों के लिए आस्था का केंद्र होगा। मंदिर बनने के बाद यहां उनके भक्तों की यहां महफिल जमा करेगी। लोग उनके गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया करेंगे। हमारा ये मकसद रहेगा की आखिरी सांस तक किशोर दा के गाने गुलज़ार रहे और दुनियाभर के लोगों के ज़हन में ज़िंदा रहें।


किशोर दा का दीवान बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई है। हिन्दी सिनेमा में हर कोई उनका मुरीद रहा है। उनकी गायकी का कायल हर इंसान उनकी यादों को संजो कर रखता है। उनके जन्मदिन पर इंदौर में हर साल भव्य आयोजन किया जाता है। जहां दूर दूर से लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं उनकी तस्वीर के आगे मत्था टेकते हैं। किशोर कुमार एक सफल गायक, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी थे जो जरूरतमंदों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते थे।

 

 

rehan

This news is rehan