दल बदलने वाले दौलत के शौकीन लोग... भाजपा में जाने वालों पर कांग्रेस नेता का तीखा प्रहार

3/15/2024 7:53:23 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वालों को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि दौलत के शौकीन लोग कभी वफादार नहीं हो सकते हैं।

मिश्रा ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं, एक वे जो पार्टी से भी बड़ी उसकी विचारधारा को समर्पित होते हैं, जिनकी पार्टी को भी जरूरत होती है। दूसरे वे जिन्हें पार्टी की जरूरत होती है, ताकि वे अपने राजनैतिक, पारिवारिक और आर्थिक हितों को साध सकें। उन्होंने कहा कि आज वे ही लोग पार्टी और विचारधारा को छोड़ कर अंधेरी खाई में गिरने जा रहे हैं, उनका कल क्या हश्र होगा शायद वे अनभिज्ञ हैं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा का ग्राफ अब धीरे-धीरे उतार पर है। इंडिया गठबंधन और इसके परिणामों से वह चिंतित है। यही कारण है कि भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानसिक मनोबल कम करने के लिए इस तरह के माइंड गेम खेल रही है।

meena

This news is Content Writer meena