जो BJP आडवानी और मुरली मनोहर जोशी की नहीं हुई, भाजपा में जाने वाले कांग्रेसियों की क्या होगी- के के मिश्रा

3/22/2024 6:01:52 PM

भोपाल (विनीत पाठक): कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने मीडिया को संबोधन किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कई आरोप लगाए। के के मिश्रा ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेसियों को खरीदने के लिए फंड देने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने कहा कि बीजेपी लगातार झूठ बोल रही है। बीजेपी कह रही है कि 16000 कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए। विधानसभा चुनाव में 22000 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस के लोग मौका परस्त होकर बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। बीजेपी जो लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की नहीं हुई है तो जो कांग्रेस से जा रहे हैं उनके क्या होंगे। 4 जून के बाद दल बदलुओं की हालत खराब होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने बीजेपी को विशेष फंड दिया है।

नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस को उन पैसों से खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का कचरा अब बीजेपी में जा रहा है। दल बदलुओं का कांग्रेस में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गद्दार बीजेपी में जा रहे हैं खुद्दार कांग्रेस में है।

meena

This news is Content Writer meena