इंदौर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, 1 की मौत, एक गंभीर घायल

2/23/2022 3:50:01 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिनदहाड़े दो गुटों के बीच हुए विवाद के चलते एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं अब पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके पालदा स्थित श्रीजी इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री का यहा काम करने वाले शिवांशु नामक युवक का दीपक से पुरानी रंजिश के चलते और फैक्ट्री में काम करने को लेकर विवाद चल रहा था। आज विवाद इतना बढ़ा कि शिवांशु ने अपने भाई राहुल और रवि को साथ लेकर दीपक और अमित पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस घटना में दीपक की ज्यादा खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमित बचाव में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपसी विवाद में हुए दोनों गुटों के बीच विवाद की जानकारी पुलिस मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। फिलहाल घायल अमित की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

meena

This news is Content Writer meena