जानिए MP में किस तारीख को होगा नेता प्रतिपक्ष का चयन!

1/6/2019 1:24:10 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष का चयन 7 जनवरी को होगा। पहले इस रेस में पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम था, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने खुद कहा कि वह इस रेस में नहीं है। माना जा रहा है कि पार्टी सवर्णों की नाराज़गी दूर करने के लिए नरोत्तम मिश्रा या विंध्य से पार्टी के कद्दावर नेता राजेन्द्र शुक्ल को ये जिम्मेदारी सौंप सकती है। 
  

सूत्रों के अनुसार, शिवराज पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह को ये जिम्मा दिलवाने के लिये मोर्चाबंदी कर रहे हैं।  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बताया कि 'बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की आवश्यक बैठक 7 जनवरी को शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आहूत की गयी है। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे'। 

 

suman

This news is suman