जानिए कौन है संजय सिंह मसानी: जिन्हें कांग्रेस ने बनाया विधानसभा प्रत्याशी

11/8/2018 12:49:11 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात 29 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय सिंह मसानी को वारासिवनी विधानसभा से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की पहली सूची में 155, दूसरी में 16, तीसरी में 13 और चौथी लिस्ट में 29 प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। इस तरह पार्टी ने कुल 213 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

PunjabKesari

संजय सिंह मसानी महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले हैं। सियासत के अलावा बॉलीवुड से भी उनका गहरा नाता रहा है। मध्य प्रदेश में शूट हुई कई फिल्मों में वो नजर आ चुके हैं। हाल ही में महेश्वर में पैडमैन फिल्म की शूटिंग हुई थी। उस फिल्म में संजय सिंह मसानी ने अक्षय कुमार के साले का किरदार निभाया था। अब तक वो लगभग आधा दर्जन फिल्मोंं में नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड से नाता होने के कारण संजय सिंह काफी लोकप्रिय भी हैं। ऐसे में इनकी लोकप्रियता को पार पा पाना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा।

PunjabKesari

वारासिवनी विधानसभा...
बालाघाट जिले का वारासिवनी क्षेत्र सुगंधित चावल उत्पादन के लिए मशहूर हैं। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। पहले वारासिवनी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। वर्ष 1998 से लेकर 2008 तक यह सीट कांग्रेस के कब्जे में थी। वर्तमान में इस विधानसभा पर भाजपा के योगेन्द्र निर्मल विधायक हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News