जबलपुर की सड़कों का हाल देखिए...गड्ढे की वजह से ऑटो से गिरी लेडी डॉक्टर, हेल्प की बजाय हंसने लगे निगम कर्मी

6/23/2022 2:50:16 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर की सड़के स्मार्ट सिटी नहीं है। जगह-जगह रोड पर बड़े बड़े गड़ढे पड़े है। बारिश होते ही इनमें पानी भर जाता है और हादसे होते हैं। एक ऐसा ही हादसा देखने को मिला जब पानी से भरे गड़ढे में लेडी डॉक्टर गिर गई। लेडी डॉक्टर ऑटो में बैठी हुई थी और ऑटो पलट गया। गनिमत यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

दरअसल, नेपियर टाउन में नगर निगम कर्मी गड्ढा खोदने के बाद पानी निकाल कर सड़क पर बहा रहे थे। डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने बताया कि रास्ते में पानी भरा था। एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो वाले ने कहा मैडम पानी भरा है। आप नहीं निकल पाएंगी..। उसने मुझे ऑटो में बैठाकर पानी से भरी सड़क पार कराने का कहा तो मैं बैठ गई। बो बेचारा मेरी हेल्प कर रहा था, लेकिन टायर गड़ढे में उतरने से ऑटो पलट गया। डॉक्टर ने बताया कि हादसे के बाद निगम कर्मचारियों मदद की बजाय हंस रहे थे।

meena

This news is Content Writer meena