महिला से दिनदहाड़े दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

12/6/2018 10:32:28 AM

शहडोल: जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज दिन दहाड़े महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। वोट हासिल करने के लिए बेशक प्रदेश सरकार ने बड़े-बड़े भाषण दिए हों। लेकिन महिलाओं पर हो रहे इस तरह के अत्याचार के बाद सारी बाते ढकोसलेबाजी लगती है। ताजा मामला सीधी थाना क्षेत्र के चनौरा का है। जहां  21 वर्षीय महिला को दो दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।



जानकारी के अनुसार, पीड़िता की तीन साल पहले शादी हुई थी और वह पति से अलग अपने पिता के साथ रहती थी। मंगलवार दोपहर पीड़िता बाजार गई। दोपहर करीब 3 बजे जब वह जंगल के रास्ते घर वापिस लौट रही थी। तो दो बाईक सवार आए और उससे जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला से मारपीट की। जब वह बेहोश हो गई तो दोनों दरिंदों ने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। हवस पूरी करने के बाद वे वहां से भाग निकले। काफी समय बाद पीड़िता के गांव का एक शख्स वहां से गुजरा। उसने महिला को बेहोश देखकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने महिला को ईलाज के लिए सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया। जहां पीड़िता की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामले की शिकायत परिजनों ने जयसिंह थाने में लिखाई। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों शंकर, राजेश और राजभान को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR