लेडी सिंघम विधायक दिखी एक्शन में, कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया

12/28/2018 4:52:23 PM

हटा: पथरिया विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक और बसपा नेत्री रामबाई सिंह ने बटियागढ़ कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। जिससे दिन भर हड़कंप का माहौल रहा और कर्मचारियों में दहशत बनी रही। वहीं परेशान किसानों ने चैन की सांस ली और उन्हें न्याय की आस भी बंधी। 



जानकारी के अनुसार, विधायक रामबाई ने कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों के हक में पदस्थ कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक राम बाई ने कई किसानों के उड़द के सैंपल लेते हुए कर्मचारियों से ग्रेडिंग सिस्टम बंद करने के आदेश दिए। यही नहीं बसपा नेता रामबाई ने मौके से ही दमोह कलेक्टर को फोन लगा कर बटियागढ़ कृषि उपज मंडी में किसानों की समस्याएं का निराकरण करने की अपील की। बता दें कि रामबाई सिंह अपने तेजतर्रार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जो पूर्व में भी किसानों के हक में लड़ाई लड़ चुकी है। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR