प्रदेश में बनेगा लैंड बैंक, मिलेगी यह सुविधा

8/17/2018 1:13:46 PM

सागर : मप्र सरकार प्रदेश में लैंड बैंक बनाने जा रही है। प्रदेश में कहीं भी जमीन की खरीद या ब्रिकी की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। लैंड बैंक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के माध्यम से संचालित होगा। प्रदेश में जिस भी व्यक्ति को अपनी जमीन बेचना है या खरीदना है तो वह टीएंडसीपी की वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दे सकता है और ले भी सकता है। यह बात टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक सुनील जॉन मिंज ने दी है। वे मप्र हस्तांतरणीय विकास अधिकार नियम पर जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था महानगरों में है, मास्टर प्लान 2031 तक के लिये बनाया गया है, इसलिये भविष्य को ध्यान में रखकर यह नियम यहां भी लागू किया जा रहा है। यह पूरे शहर में लागू नहीं है, भविष्य में स्मार्ट सिटी के साथ-साथ किन-किन स्थानों पर व्यावसायिक क्षेत्रों का चयन किया जाता है, उन पर भी यह लागू होगा। जमीन के बदले सरकार ने अतिरिक्त एफएआर की व्यवस्था की है, जिसको शहर में किसी को बेच सकते है।

 

suman

This news is suman