शहडोल कलेक्टर की अनूठी पहल, शासकीय विभाग में देश की पहली छाया प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

7/26/2019 2:19:31 PM

शहडोल(चंदन वर्मा): शहडोल कलेक्टर ने एक अनूठी पहल करते हुए विवेकानद पुस्तकालय में शासकीय योजनाओं की छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया है। इस चित्र प्रदर्शनी का लाभ जिले के हर वर्ग को मिले इस उद्देश्य से छाया चित्र प्रदर्शनी का आज रिबन काटकर कलेक्टर ललित दाहिमा ने शुभारंभ किया। बताया जा रहा कि यह देश की पहली छाया चित्र प्रदर्शनी है। 

शहडोल कलेक्टर दाहिमा ने बताया कि यह देश का पहला शासकीय विभाग है यहां योजनाओं की छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। जहां हर प्रकार की योजनाओं की जानकरी आसानी से ली जा सकती है। इसके लिए बाकायदा दो कर्मचरियो की नियुक्ति की गई है। जो वहां आए लोगो को इसकी जानकारी देंगे। आपको बता दे कि पूर्व में भी इस छाया प्रदर्शनी की शुरूआत की गई थी। वह सीमित समय के लिए थी जिसके बाद उसे बंद कर दिया जाता था, लेकिन शहडोल कलेक्टर के प्रयास से जो इस शासकीय विभाग योजनाओं की छाया चित्र का शुभारंभ किया गया है वह निरन्तर चालू रहेगी । 

 

meena

This news is Edited By meena