बलात्कार समेत संगीन अपराधों में लिप्त कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, 6 माह से चल रहा था फरार

3/12/2023 5:21:17 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): लवकुशनगर थाना पुलिस (lavkush nagar police station) ने एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के ऊपर बलात्कार, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अमन चंसौरिया को गिरफ्तार करने के लिए अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन के बाद लवकुशनगर थाना प्रभारी ने कुख्यात आरोपी अमन चंसौरिया को अपनी टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। वह करीब 6 माह से फरार चल रहा था।

कई मामलों में लिप्त है आरोपी 

लवकुशनगर थाना प्रभारी संजय वेदिया ने बताया कि एसपी सचिन शर्मा द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटियों की तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। अपराधी अमन बलात्कार, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित 10 अलग-अलग मामलों में लिप्त है। 13 अक्टूबर को बलात्कार की वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार था। इसके अतिरिक्त अमन के खिलाफ कोर्ट द्वारा 3 अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी किए गए थे। वहीं 6 अलग-अलग प्रकरणों में भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लेनी पड़ी मुखबिर तंत्र की मदद 

लवकुशनगर थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी अमन पुत्र राकेश चंसौरिया उम्र 26 वर्ष निवासी लवकुशनगर को 11 मार्च को बसंतपुर तिगैला से गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक अनीश, आरक्षक रमाकांत, उमेश, शिवकुमार, हृदेश, देवसिंह, चालक आरक्षक अवनीश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari